प्रधानमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ह्दय संबंधी बहुत से परीक्षणों और एंजियोग्राफी के बाद गुरुवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स)से छुट्टी दे दी गई।

मनमोहन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ह्दय से संबंधित उनके कई परीक्षण कराने का फैसला किया गया।

प्रधानमंत्री की मीडिया सलाहकार दीपक संधु ने आईएएनएस को बताया, "हां, प्रधानमंत्री लौट आए हैं।" उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया।

इससे पहले 76 वर्षीय मनमोहन मंगलवार को चैक-अप के लिए एम्स गए थे। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी. के. शर्मा ने उस समय कहा था कि प्रधानमंत्री चेक-अप के लिए आए थे और विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनकी जांच की।

मनमोहन ने बुधवार को प्रस्तावित अपना कोलकाता दौरा रद्द कर दिया।

अक्टूबर 2005 को प्रधानमंत्री की दांई कलाई की मामूली शल्य क्रिया की गई थी और सितम्बर 2007 को उनकी प्रोस्टेस्ट ग्रंथि की शल्यक्रिया की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+