पहली अफ्रीकी-अमेरिकी मिशेल बनीं अमेरिका की पहली महिला
जन्म दिन : 17 जनवरी 1964, शिकागो के इलिनोइस में।
शिक्षा : प्रिंसटन युनिवर्सिटी, बी.ए., 1985, हारवर्ड ला स्कूल, जे.डी., 1988
परिवार : बराक ओबामा से 1992 में शादी हुई। उसके बाद दो बच्चियां मालिया एन्न (1998) व सशा ओबामा (2001) पैदा हुईं।
राजनीतिक पार्टी : डेमोकेट्रिक
धर्म : युनाइटेड चर्च ऑफ क्राइस्ट
कॅरियर : ला स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद शिकागो की एक कानूनी संस्था सिडली आस्टिन में एसोसिएट के रूप में काम किया। उसके कुछ वर्षो बाद कॉरपोरेट ला का काम छोड़ दिया और शिकागो नगर प्रशासन में मेयर के सहायक के रूप में जुड़ गईं। उसके बाद उन्होंने योजना व विकास आयुक्त के रूप में काम किया।
वर्ष 1993 में उन्होंने शिकागो ऑफिस ऑफ पब्लिक एलाईज नामक संस्था के लिए काम किया।
वर्ष 1996 में उन्होंने युनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में संयुक्त डीन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
वर्ष 2002 में वह युनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर में सामुदायिक मामलों की कार्यकारी निदेशक बनीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications