अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए उद्घाटन भाषण देना कानूनी बाध्यता नहीं
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वाशिंगटन में दूसरे राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण के मौके पर दिया गया भाषण सबसे छोटा रहा, मात्र 135 शब्दों का।
अब तक सबसे लंबा भाषण विलियम हेनरी हरिसन ने दिया था। यह 8,445 शब्दों का था।
हरिसन ने अपना यह भाषण 4 मार्च 1841 में कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे दिया था।
परिणाम यह हुआ कि एक महीने के बाद ही निमोनिया के कारण उनकी मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के समय दिए जाने वाले भाषण को विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए अमेरिका के लोगों को व पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाता है।
वारेन जी. हार्डिग पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना भाषण लाउड स्पीकर्स के जरिए दिया था।
केल्विन पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिनका भाषण देशभर में रेडियो पर प्रसारित किया गया था और टेलीविजन पर जिस राष्ट्रपति का उद्घाटन भाषण प्रसारित किया गया, वह थे हैरी एस. ट्रमैन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications