मथुरा में हुई पुलिस फायरिंग के खिलाफ आंदोलन करेगी सपा : मुलायम
लखनऊ में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में मुलायम ने कहा कि सपा किसानों की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मथुरा में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग मामले की जांच के लिए पार्टी महासिचव अमर सिंह, राजवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आगामी शुक्रवार को मथुरा जाएंगे और वहीं से आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
मायावती सरकार पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि यह सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। सपा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
ज्ञात हो कि 'यमुना एक्सप्रेस वे' परिजोयना में मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर मथुरा के बाजना इलाके में मंगलवार को प्रदशर्न कर रहे किसानों की पुलिस के साथ तीखी झ्झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाईं और बाद में फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।
फायरिंग से किसान और उग्र गए। किसानों ने पुलिस चौकी समेत पुलिस के कई वाहनों, एक रोडवेज बस और जेपी ग्रुप के एक टैंकर में आग लगा दी थी। मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications