'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म के कलाकारों के खिलाफ याचिका

तपेश्वर विश्वकर्मा नामक इस व्यक्ति का आरोप है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म का टाइटल झुग्गिवासियों का अपमान करता है। विश्वकर्मा झुग्गी-झोपड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव हैं।

उन्होंने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष फिल्म के संगीत निर्देशक ए. आर. रहमान, अभिनेता अनिल कपूर और इस फिल्म से जुड़े तमाम भारतीय कलाकारों के खिलाफ याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई की पहली तारीख 5 फरवरी मुकर्रर की गई है।

विश्वकर्मा के वकील श्रुति सिंह ने कहा, "इस याचिका में विश्वकर्मा ने अदालत से लाखों झुग्गीवासियों के सम्मान की रक्षा करने की गुहार लगाई है।" इस याचिका में फिल्म के निर्देशक डेनी बोयले के खिलाफ कोई शिकायात नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, "विश्वकर्मा ने अपनी याचिका में साफ कहा है कि उन्हें अंग्रेज फिल्मकारों से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि पूर्वज भी हमें 'कुत्ते' कहकर पुकारा करते थे लेकिन दुखद तो ये है कि जिस फिल्म में झुग्गीवासियों के लिए स्लमडॉग शब्द का इस्तेमाल किया गया है उससे भारतीय कलाकार भी जुड़े हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि यह नाम मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। याचिका की प्रति राज्य मानवाधिकार आयोग और सेंसर बोर्ड को भेजा गया है।

श्रुति सिंह ने बताया कि उन्होंने सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर से अनुरोध किया है वे इस फिल्म के भारत में प्रदर्शन की अनुमति न दें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+