मध्यप्रदेश में 'भूत मेला' के आगे लाचार है प्रशासन
मान्याताओं के मुताबिक मलाजपुर में विक्रम संवत 1770 श्रावण चौथ को अपने असंख्य श्रद्घालु भक्तों के समक्ष प्राणायाम मुद्रा में गुरु साहब बाबा ने जीवित समाधि ली थी। बाबा की याद में ही यहां मेला लगता है।
उल्लेखनीय है कि श्री देवजी संत गुरू साहब बाबा का जन्म विक्रम संवत 1727 में फाल्गुन सुदी पूर्णिमा को कटकुही गांव में हुआ था। 13 वर्ष की अल्पायु में अनेक तीर्थ यात्राएं करने वाले बाबा को कई नामों से प्रसिद्घि मिली। बाबा ने पंजाब में रहकर देवल बाबा नाम से प्रसिद्धि पाई जहां उनकी याद में मेला भी लगता है। इस मेले में लाखों लोग हिस्सा लेते हैं और कथित तौर पर भूत-प्रेत से ग्रसित व्यक्ति मुक्ति पाते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता मयंक भार्गव बताते हैं, "'भूत-प्रेत से पीड़ित महिला या पुरुष को मलाजपुर पहुंचने पर सबसे पहले बंधारा नदी में स्नान कराकर समाधि स्थल पर लाया जाता है। यहां पहुंचते ही पीड़ित व्यक्ति झूमने लगता है। उसकी सांसे तेज चलने लगती है। आवाज बदल जाती है। वह जोर जोर से चिल्लाने लगता है। इतना ही नहीं पीड़ित कुछ इस तरह उछलने लगता है कि उसे साथ में आए लोगों को उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। वह व्यक्ति जब यहां से लौटता है तो उसका अंदाज बदल जाता है।
आस्था की आड़ में बढ़ते अंधविश्वास पर बैतूल के जिला अधिकारी अरुण भट्ट का कहना है कि वह अंधविश्वास के समर्थक नहीं है लेकिन लोगों की आस्था के आगे वह कुछ नहीं कर सकते। इस मेले का आयोजन चिन्चोली जनपद पंचायत करती है और समिति ही साफ -सफाई पानी आदि की जरूरत को पूरा करती है। सुरक्षा के इंतजाम प्रशासन की ओर से किए जाते हैं।
जनपद सदस्य चिन्चोली सुभाष ठाकुर भी इस तरह के आयोजनों को ठीक नहीं मानते हैं। उनका कहना है, "इस तरह के आयोजनों का विरोध करके आम लोगों से बुराई कौन मोल ले। कोई भी इस अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चलाने का साहस नहीं कर पाता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications