राजू से पूछताछ की सेबी की याचिका पर सुनवाई गुरुवार को

छठे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 16 जनवरी को सेबी की याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपने आदेश के लिए 19 जनवरी की तिथि तय की थी। बहरहाल अगले ही दिन अदालत ने राजू को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। राजू की पुलिस हिरासत की अवधि 22 जनवरी को समाप्त हो रही है।

सेबी के वकील का कहना है किबाजार नियामक संस्था राजू से पूछताछ कर सात जनवरी के उनके बयान के बारे में और जानकारी हासिल करना चाहती है। राजू के वकील का कहना है कि सेबी के सामने राजू की पेशी से कोई उद्देश्य हल नहीं होगा क्योंकि सत्यम के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। उनका मुवक्किल सेबी के सवालों का जवाब देने के लिए कोई दस्तावेज हासिल नहीं कर सकता है।

सेबी का मानना है राजू उसके सामने पेश होने से बचने की कोशिश कर रहा है। सेबी ने राजू को नौ जनवरी को सम्मन भेजा था और उसके वकील ने घोषणा की थी कि राजू अगले दिन सेबी के सामने पेश होगा। इसके कुछ ही घंटे के भीतर राजू ने सीआईडी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और सेबी की पूछताछ की एक संभावना को खत्म कर दिया।

न्यायालय राजू बंधुओं की जमानत याचिका और उनको जेल में विशेष श्रेणी देने के मामले पर भी सुनवाई करेगा।

राजू बंधुओं और सत्यम के मुख्य वित्त अधिकारी को 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यदि अभियोजन पक्ष न्यायिक हिरासत बढ़ाना चाहेगा तो आरोपियों को शुक्रवार को अदालत के सामने उपस्थित करने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+