Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस व भाजपा ने ओबामा के संबोधन को सराहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी सहयोगी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने आईएएनएस से कहा, "किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार अपने संबोधन में हिन्दू शब्द का उपयोग किया है। यह अच्छी बात है। ओबामा ने कहा था कि ईसाई, यहूदी, हिन्दू, मुसलमान और नास्तिक लोगों से अमेरिका बना है। ऐसा कहकर उन्होंने अमेरिका को विभिन्न धर्मावलंबियों का देश बताया है जैसा भारत भी है।"

उन्होंने कहा, "ओबामा ने अपने भाषण के जरिए आतंकवादियों को भी कड़ा संदेश दिया है। उनके भाषण में वास्तविकता की झलक थी। उनका संदेश साफ था कि अमेरिका खराब दौर से गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या से जल्द नहीं निपटा जा सकता है। इसमें समय लग सकता है।"

उधर, कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी एम. वीरप्पा मोइली ने कहा, "ओबामा का शपथ लेना एक ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने सभी देशों के साथ बराबरी का रिश्ता रखने की बात कही।"

उन्होंने कहा, "ओबामा अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों से बिल्कुल भिन्न हैं। उनके नेतृत्व में हम नए युग की उम्मीद कर सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+