मुंबई हमले के बाद ब्रिटिश होटलों में सुरक्षा बढ़ी
स्मिथ ने घरेलू मामलों की ब्रिटिश संसदीय समिति की मंगलवार को आहूत एक बैठक के दौरान कहा कि होटलों को सुरक्षा के दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इसके पहले समिति के अध्यक्ष व ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक भारतीय मूल के सांसद होने का रिकॉर्ड बना चुके कीथ वाज ने कहा कि हाल में मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने देखा कि वहां होटलों में गहन जांच-पड़ताल की जा रही थी।
वाज ने स्मिथ से कहा, "लेकिन सोमवार को जब मैं होटल पार्क लेन में गया तो वहां इस तरह की जांच-पड़ताल की कोई व्यवस्था नहीं थी। क्या यह बात आपको चिंतित नहीं करती कि जो क्षेत्र आतंकी हमलों का निशाना बनाए जा सकते हैं, ऐसे निजी क्षेत्र की संस्थाओं के पास बचाव की अपनी कोई तैयारी नहीं है?"
वाज ने स्मिथ से कहा, "हमने जनवरी की खरीदारी के उस माहौल को देखा, जब हजारों लोग खरीदारी के लिए आक्सफोर्ड स्ट्रीट की कुछ सबसे बड़ी दुकानों में टूटे हुए थे और वहां किसी भी तरह की सुरक्षा जांच की व्यवस्था नहीं थी।"
इस पर गृहमंत्री ने कहा, "मैं समझती हूं कि मुंबई हमले ने हमें सुरक्षा के बारे में सोचने का मौका प्रदान किया है। इस दिशा में कई सारे कदम उठाए जा चुके हैं तथा कई और कदम उठाए जाने हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications