कामकाज सुधारे, नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें : सुखबीर
उन्होंने कहा, "हमने सरकारी तंत्र को दो वर्षो में अपनी दूरदर्शिता के अनुकूल काम करने को कहा है ताकि विकास को गति दी जा सके। ऐसे में जो जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा और अपने काम के प्रति ईमानदारी नहीं बरतेगा उसे इसके लिए परिणाम भुगतना ही पड़ेगा।"
सुखबीर ने कहा, "जिम्मेदारी हमारे शासन की महत्वपूर्ण कुंजी होगी। हर किसी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। जिम्मेदारी के मामले में मुझसे भी चूक होगी तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं।"
उन्होंने कहा कि अकाली दल प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं रखता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
यह पूछे जाने पर कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं राज्य के विकास में प्रमुखता से अपना योगदान देना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications