सुखबीर के शपथ ग्रहण में भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे

सुखबीर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी, अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य बलबीर पुंज ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकारी संयोजक शरद यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थीं।

राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा दिए जाने के सवालों पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली।

राज्य सरकार में मंत्री व भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "राजनीति में अब हर कोई अपने बच्चों को आगे बढ़ा रहा है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की। यह गलत हो सकता है लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते।"

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन में मची खींचतान के बारे में भाजपा नेता व प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री मोहनलाल ने कहा, "हमारा गठबंधन दिल से है न कि राजनीतिक।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा लंबे समय से उपमुख्यमंत्री का पद मांग रही है लेकिन बादल ने भाजपा की इस मांग को कभी भी तव्वजो नहीं दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+