ओबामा उम्मीद की नई लहर पैदा करेंगे : मंडेला (लीड-1)

दक्षिण अफ्रीकी समाचार एजेंसी बुआन्यूज की ओर से बुधवार को बताया गया कि ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह के थोड़े समय पूर्व मंगलवार को उन्हें सौंपे गए एक पत्र में 90 वर्षीय अफ्रीकी नेता ने कहा, "राष्ट्रपति महोदय, आपने उम्मीद की नई लहर पैदा की है, जिसके जरिए दुनियाभर में फैली समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और दुनिया को बेहतर बनाया जा सकता है।"

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश ने वाकई एक ऐतिहासिक क्षण का दर्शन किया है। यह न सिर्फ अमेरिका के राजनीतिक इतिहास की पहली घटना है, बल्कि दुनिया की ऐतिहासिक घटना बन गई है।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह के समारोह व उत्साह देखने को मिले हैं, ऐसा लगता है कि ओबामा के चुनाव ने लोगों को प्रेरित किया है।

मंडेला ने कहा, "पिछली सदी में हर क्षेत्र में मानव ने प्रगति की है। लेकिन इस बीच दुनिया में विभाजन, झगड़े, गैरबराबरी, गरीबी व अन्याय में भी बढ़ोतरी हुई है। दुनियाभर में तमाम लोगों के बीच निराशा का भाव घर कर गया है। तमाम ऐसी अनसुलझी समस्याएं खड़ी हैं, जिनका सुलझ पाना असंभव-सा लगने लगा है।"

मंडेला ने कहा, "न सिर्फ मेरे देश के लोग, बल्कि पूरी दुनिया के लोग इस बात से प्रेरित हुए हैं कि आम मानवीय प्रयास के जरिए अन्याय को मिटाया जा सकता है और सबको एक बेहतर जिंदगी का अवसर उपलब्ध कराया जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि ओबामा के राष्ट्रपति बनने से राष्ट्रों में आपसी संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद जगी है। अफ्रीका महाद्वीप में इस घटना को लेकर विशेष उत्साह है, क्योंकि ओबामा का इस धरती से गहरा निजी रिश्ता है।

नस्लभेद विरोधी महानायक ने कहा, "आप जैसे नौजवान के प्रति मेरे भीतर हमेशा आदर बना रहेगा, क्योंकि आपने सपना देखने का साहस किया, साथ ही उस सपने को साकार भी किया।"

इसके साथ ही ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह ने मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में उनके खुद के शपथ ग्रहण की यादें ताजा कर दीं। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के कारण 27 वर्षो तक जेल में रहने के बाद वर्ष 1994 में मंडेला ने पहले रंगभेद विरोधी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+