मनमोहन सिंह की एम्स में एंजियोग्राफी हुई
इससे पहले मंगलवार को एम्स में उनके स्वास्थ्य की समग्र चिकित्सकीय जांच हुई थी।
प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक के. एस. रेड्डी ने कहा, "उनकी शल्य चिकित्सा के बारे में तो मैं कुछ नहीं बता सकता लेकिन इतना बता सकता हूं कि प्रधानमंत्री की एंजियोग्राफी हुई है।" प्रधानमंत्री की चिकित्सकीय जांच कर रहे दल का नेतृत्व रेड्डी ही कर रहे हैं।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की छाती में दर्द की शिकायत के बाद उनके स्वास्थ्य की संपूर्ण चिकित्सकीय जांच कराने का फैसला हुआ।
प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने कहा, "प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं और वे अपना सामान्य कामकाज जारी रखेंगे।"
स्वास्थ्य परीक्षण के चलते प्रधानमंत्री का बुधवार को प्रस्तावित कोलकाता दौरा रद्द कर दिया गया। वे बुधवार को कोलकाता में सेंट जेवियर्स कॉलेज की स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications