Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुखबीर सिंह बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री बने

अमृतसर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। किसी राज्य में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर पिता-पुत्र के विराजमान होने की भारतीय राजनीति के इतिहास की यह पहली है।

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सत्ताधारी अकाली दल के हजारों समर्थक उपस्थित थे।

इस अवसर पर मु़ख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (83) ने कहा कि सरकार में नौजवान को शामिल किया जाना जरूरी था।

मुख्यमंत्री बादल ने यहां कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वाह करने में कामयाब होंगे। हमारी सरकार में पहले से युवा नेता शामिल हैं। लेकिन राज्य के हित में इस तरह के और युवा चेहरे को सरकार में शामिल किया जाना जरूरी था।"

सुखबीर सिंह बादल को उपमुख्यमंत्री बनाने के पीछे अकाली दल की मंशा यह जान पड़ती है आगामी लोकसभा चुनाव में इससे युवा मतदाताओं को लुभाया जा सकता है।

बादल ने कहा, "यह मेरा निजी फैसला नहीं था। यह फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया था। हमने इस मुद्दे पर गठबंधन में सहयोगी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेतृत्व से भी चर्चा की थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+