कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सपा में शामिल, महासचिव बने

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों को राजवीर सिंह के सपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजवीर पार्टी में शामिल होकर कमजोर और दबे कुचले वर्ग की ताकत बढ़ाएंगे।

राजवीर को सपा का महासचिव बनाने का ऐलान करते हुए मुलायम ने कहा कि उन्हें आशा है कि राजवीर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का आशीर्वाद मिलने और राजवीर के पार्टी में शामिल होने से हमारा मनोबल ऊंचा हुआ है।

राजवीर को बुलंदशहर से पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा कि राजवीर टिकट लेने की शर्त पर शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि राजवीर को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

उधर, सपा महासचिव अमर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जिस सीट से भी लड़ना चाहेंगे पार्टी उन्हें समर्थन देगी। साथ ही उन्होंने यह साफ किया कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संभवत: एटा से ही चुनाव लड़ेंगे।

सपा में शामिल होने के बाद राजवीर सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार में शामिल हुए हैं।

इससे पहले, बुधवार को मुलायम सिंह पार्टी महासचिव अमर सिंह के साथ बुधवार को कल्याण सिंह से मुलाकात करने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचे। जिसके बाद कल्याण सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के लिए प्रचार करने का ऐलान किया था।

दोनों नेताओं से मिलने के बाद कल्याण ने कहा था, "मुलायम से मेरे दिल के तार जुड़े हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के लिए जहां मेरा उपयोग होगा मैं प्रचार करूंगा।"

इस मौके पर मुलायम सिंह ने कहा कि कल्याण के साथ मिलकर अब गरीब, पिछड़ों और शोषितों का संघर्ष और तेज होगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+