ओबामा को कई देशों के नेताओं ने दी मुबारकबाद (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री एम. मोत्ताकी ने आशा जताई है कि ओबामा के आने के बाद अमेरिका की ईरान नीति में नया बदलाव आएगा।

इजरायल के राष्ट्रपति शिमोन पेरेज ने कहा, "ओबामा का राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेना अमरिका के लिए एक महान दिन है।"

जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह इस बात की उम्मीद कर रही हैं कि ओबामा के राष्ट्रपति रहते अमेरिका और जर्मनी के संबंधों में और भी सुधार होगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा, "हमें उत्सुकता है कि ओबामा जल्द से जल्द कार्यभार संभालें ताकि हम दोनों मिलकर दुनिया को बदल सकें।"

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ और प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने ओबामा को संदेश भेजकर उन्हें अपना सहयोग देने का भरोसा दिया है।

थाईलैंड के नरेश भूमिबोल अदुलयादेज (81 वर्ष) ने ओबामा को भेजे बधाई संदेश में कहा, "मेरी ओर से आप को ढेरों शुभकामनाएं। मैं आप की सफलता व अमेरिका की प्रगति की कामना करता हूं।"

उधर, जापान के विदेश मंत्री हीरोफुमी नाकासोने ने कहा, "अमेरिका में नए प्रशासन के आने के बाद अमेरिका-जापान गठजोड़ जारी रहेगा।"

अरब देशों के नेताओं ने ओबामा को भेजे बधाई संदेश में नए युग की शुरुआत की उम्मीद व्यक्त करते हुए उनसे फिलीस्तीन मसले का समाधान खोजने में मदद करने का अनुरोध किया है।

स्पेन के राष्ट्रपति जोस लुई रोड्रिग्स जापाटेरो ने ओबामा के पदभार संभालने का स्वागत करते हुए कहा है कि इस अवसर को बेकार नहीं जाने देना चाहिए।

इसबीच अमेरिका में प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा की ताजपोशी पर केन्या में हजारों लोगों ने जश्न मनाकर खुशियों का इजहार किया।

इधर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी अमेरिकी नागरिकों, राजनयिकों तथा अन्य प्रमुख हस्तियों ने अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के गद्दीनशीं होने का जश्न मनाया।

बेंगलुरू में रह रहे तकरीबन 6,000 अमेरिकियों ने मंगलवार रात अपने देश के 44 वें राष्ट्रपति बराक ओबामा की ताजपोशी का जश्न मनाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+