ओबामा के शपथ ग्रहण ने 1994 के चुनाव की यादें ताजा कीं : मंडेला

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह के थोड़े समय पूर्व मंगलवार को उन्हें सौंपे गए एक पत्र में 90 वर्षीय अफ्रीकी नेता ने कहा, "राष्ट्रपति महोदय, आज हमारे महाद्वीप में एक खास उत्साह है, क्योंकि अफ्रीका के साथ आपका निजी तौर पर गहरा जुड़ाव है। हम गर्व व उत्साह के इस क्षण में अपने को शामिल करते हैं।"

नस्लभेद विरोधी महानायक ने कहा, "आप जैसे नौजवान के प्रति मेरे भीतर हमेशा आदर बना रहेगा, क्योंकि आपने सपना देखने का साहस किया, साथ ही उस सपने को साकार भी किया।"

दुनिया के कई हिस्सों में झगड़े व अन्याय के रूप में पसरी निराशा पर दुख जताते हुए मंडेला ने ओबामा से उम्मीद की एक नई लहर पैदा करने के लिए कहा।

ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह ने मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में उनके खुद के शपथ ग्रहण की यादें ताजा कर दीं। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के कारण 27 वर्षो तक जेल में रहने के बाद वर्ष 1994 में मंडेला ने पहले रंगभेद विरोधी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+