ओबामा के भाषण के प्रमुख बिंदु

* हम संकटों के दौर से गुजर रहे हैं यह सभी समझ रहे हैं। घर छिन रहे हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, व्यापार बंद हो रहे हैं।

* हमने डर के ऊपर आशा को चुना है, संघर्ष और मतभेद खत्म करने के लिए उद्देश्य की एकता को चुना है।

* सभी समान हैं, सभी स्वतंत्र हैं और सभी अपनी पूरी खुशी को पाने का उपाय करने के हकदार हैं।

* हम विज्ञान का सही उपयोग करेंगे। तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और उनको सस्ता बनाने के लिए किया जाएगा।

* अमेरिकी सेना इराक से वापस लौटेगी।

* केवल हमारी ताकत ही हमें सुरक्षित नहीं रख सकती। ना ही यह हमें अपनी मनमर्जी करने का अधिकार देती है। हमारी सुरक्षा हमारे उद्देश्यों की शुचिता, हमारे आचरण की उदाहरणीय शक्ति और विनम्रता से जुड़ी है।

* हमारे यहां ईसाई, यहूदी, मुस्लिम और हिंदू हैं। हमारे यहां सभी धर्मो के लोग हैं।"

* एक आदमी जिसके पिता को 60 वर्ष पहले किसी स्थानीय रेस्तरां में सेवा नहीं दी गई होगी आज सबसे पवित्र शपथ लेने आपके सामने खड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+