बांग्लादेश में नौंवी संसद की औपचारिक शुरुवात रविवार से
दिसंबर चुनावों में अवामी लीग के नेतृत्व वाले नौ दलों के गठबंधन को अपार सफलता मिली और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी के नेतृत्व वाले चार दलीय गठबंधन को मुंह की खानी पड़ी।
सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति इयाजुद्दीन के संसद में अभिभाषण को अंतिम रूप दिया गया। अहमद का संसद में यह आखिरी अभिभाषण होगा। नए राष्ट्रपति का चुनाव अगले महीने होगा।
मंत्रिमंडल ने विभिन्न संसदीय समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया। संसद में पहली बार दो डिप्टी स्पीकर होंगे। इनमें से एक का चयन विपक्ष से किया जाएगा। इससे पहले हसीना ने कुछ संसदीय समितियों की अध्यक्षता का जिम्मा भी विपक्षी नेताओं को देने की पेशकश की थी।
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने सहकारी मंत्री एवं अवामी लीग के प्रवक्ता सैयद अशरफुल इस्लाम के हवाले से कहा है, "संसद में डिप्टी स्पीकर के भले ही दो पद हो सकते हैं और उनमें से एक विपक्ष को दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत होगी।"
दोनों पक्षों की ओर से अभी तक किसी ने भी संवैधानिक पदों के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications