कल्याण के जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं : जेटली

जेटली ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "कल्याण सिंह ने जो आरोप लगाए हैं वे पूरी तरह आधारहीन हैं। पार्टी ने हमेशा उनका सम्मान किया, लेकिन उन्होंने ही बार-बार पार्टी के लिए मुश्किलें पैदा कीं।"

यह पूछे जाने पर कि कल्याण सिंह के जाने से पार्टी को उत्तरप्रदेश में कितना नुकसान होगा, इसके जवाब में जेटली ने कहा, "उनके पार्टी छोड़ने से भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं होगा।"

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कल्याण सिंह ने भाजपा से नाता तोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में कभी भी अपने आत्मसम्मान और स्वाभिमान से समझ्झौता नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से भाजपा में उनकी अपमानजनक उपेक्षा होती आ रही है, इसलिए वह भाजपा से जीवनभर के लिए नाता तोड़ते हुए पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+