डीडीए घेटाले में 5 वां आरोपी गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने फर्जी नाम से बैंक खाता खोलने और फर्जी कागजातों के आरोप में दिनेश को गिरफ्तार किया है। उसने अपने इस खाते से 450,000 रुपये के दो चेक इस मामले के आरोपी दीपक कुमार दिए थे।"
डीडीए के फ्लैट आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में इससे पहले चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले राजस्थान के झुंझुनू से लक्ष्मीनारायण मीणा और दिल्ली के दीपक कुमार की गिरफ्तारी हुई थी।
आरोप है कि दीपक कुमार ने सभी आरोपियों के साथ मिलकर इस घोटाले की साजिश रची। इस मामले में डीडीए के सेवानिवृत्त कर्मचारी एम. एल. गौतम और राजू राम नाम के एक प्रापर्टी डीलर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक गौतम ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी में फ्लैटों के आवंटन के लिए 1,200 से अधिक आवेदन किए थे। उसे 40 फ्लैटों का आवंटन भी हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications