एटा से चुनाव लड़ सकते हैं कल्याण

लखनऊ में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण ने साफ किया वह लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। अगर वह चुनावी मैदान में उतरे तो एटा सीट से ही अपनी किस्मत आजमाएंगे।

ज्ञात हो कि भाजपा ने कल्याण सिंह को एटा सीट से ही अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या मुलायम सिंह यादव की पेशकश पर वह समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में सब संभव है।

सिंह ने सपा सुप्रीमो और अमर सिंह से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हमारी मुलाकात बेटे राजवीर सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी।

राजवीर सिंह व अन्य करीबियों के भी भाजपा का दामन छोड़ने संबंधी एक सवाल के जवाब में कल्याण ने कहा, "खबर अभी और भी है। इंतजार कीजिए कल तक।"

पार्टी के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में कल्याण ने कहा, "उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। अगर वह लखनऊ सीट से चुनाव लड़ते हैं तो मैं उनका प्रचार करूंगा।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर टिप्पणी करते हुए कल्याण ने कहा कि राजनाथ सिंह बहुत ही होशियार आदमी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+