बीबीसी सर्वेक्षण में ओबामा को लेकर बढ़ते भरोसे की झलक

बीबीसी की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सर्वेक्षण में पाया गया कि वैश्विक वित्तीय संकट के इस दौर में दुनिया भर के लोगों की निगाहें ओबामा पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि ओबामा इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए अंतर्राष्ट्रीय सर्वे फर्म ग्लोबस्कैन ने 17 देशों में अपनी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से इस सर्वेक्षण को पूरा किया। 17 में से 5 देशों में सर्वेक्षण का काम प्रमुख शहरी क्षेत्रों तक सीमित रखा गया था।

सर्वेक्षण में ब्रिटेन, चिली, चीन, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, तुर्की और अमेरिका के 17, 365 लोगों से आमने-सामने या फिर टेलीफोन के जरिये नवंबर और दिसंबर 2008 में बातचीत की गई।

सर्वेक्षण में ओबामा प्रशासन की छह प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर सभी देशों के लोगों ने वैश्विक वित्तीय संकट को सर्वोच्च प्राथमिकता करार दिया। औसतन 72 फीसदी ने कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इराक से अमेरिकी सेना की वापसी को भी लोगों ने प्राथमिकता करार दिया और इसके पक्ष में 50 फीसदी लोगों ने मत व्यक्त किया।

इसके बाद जलवायु परिवर्तन की चुनौती (46 फीसदी), सर्वेक्षण में भाग लेने वाले देशों से अमेरिका के रिश्ते सुधारने (46 फीसदी), इजरायल और फिलीस्तीन के बीच शांति बहाली (43 फीसदी) और तालिबान के खिलाफ अफगानिस्तान सरकार को समर्थन (29 फीसदी) को लोगों ने प्राथमिकता में शामिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+