वाशिंगटन नहीं जा सका बेंगलुरू का ओबामा फैन क्लब

बेंगलुरू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरू की आईटी कंपनियों में कार्यरत आईटी विशेषज्ञों का एक समूह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा से इस कदर प्रभावित रहा है कि उसने पिछले वर्ष चुनाव के दौरान ई मेल व एसएमएस के जरिए ओबामा के पक्ष में प्रचार किया था। लेकिन दल के लोग इस बात को लेकर दुखी हैं कि वे ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाशिंगटन नहीं जा सके हैं।

ओबामा के ये प्रशंसक आईटी कर्मी इन दिनों कुछ ऐसी परियोजनाओं में उलझे हुए हैं, जिन्हें जल्द पूरा करना जरूरी है।

वाशिंगटन से 13,000 किलोमीटर दूर स्थित इन आईटी कर्मियों ने ओबामा के चुनाव प्रचार के लिए कई हजार डॉलर की राशि जुटाई थी। ओबामा की जीत भारत व दुनिया के लिए क्यों लाभकारी है, इसे बेंगलुरूवासियों को समझाने के लिए उन्होंने कई रैलियां भी आयोजित की थी।

चार नवंबर को ओबामा की ऐतिहासिक जीत पर इस समूह ने जमकर खुशी मनाई थी। लेकिन पहले अफ्रीकी अमेरिकी के रूप में मंगलवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे ओबामा के ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने की इनकी मंशा मन में ही रह गई है।

बराक ओबामा बेंगलुरू फैन क्लब के अध्यक्ष बालाजी एस.वेंकट ने आईएएनएस को बताया, "वाशिंगटन डीसी में 20 जनवरी को इस ऐतिहासिक समारोह में उपस्थित होने की हमारी पूरी योजना थी। लेकिन हम सभी दुर्भाग्यवश अपनी ताजा जिम्मेदारियों में बुरी तरह उलझ गए।"

लेकिन क्लब के सदस्य ओबामा के शपथ ग्रहण के दौरान एक साथ बैठ कर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का लुत्फ उठाएंगे और भोजन करेंगे।

इस क्लब की स्थापना आईटी कर्मियों के एक समूह द्वारा पिछले वर्ष अगस्त महीने में ओबामा के प्रति समर्थन जुटाने के लिए की गई थी। इस क्लब में सात प्रमुख सदस्य हैं और कई स्वयंसेवक हैं। इनमें से ज्यादातर आईटी इंजीनियर व प्रबंधन के लोग हैं।

इस क्लब ने ओबामा के चुनाव प्रचार कोष के लिए बेंगलुरू से 2,000,000 रुपये की राशि जुटाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+