ओबामा का असर, ब्रिटेन में बढ़ सकती है अश्वेत सांसदो की संख्या
लंदन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने का असर ब्रिटेन पर अभी से पड़ने लगा है। मंगलवार को ब्रिटिश सांसदों ने एक गोपनीय सुनवाई शुरू की जिसमें इस बात पर विचार किया गया कि कैसे हाऊस ऑफ कामन्स में अश्वेतों और एशियाई मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने हाल ही में इस बात पर गौर करने का निर्देश दिया था कि कैसे ब्रिटिश संसद में अल्पसंख्यकों, महिलाओं और विकलांगों का प्रतिनिधत्व बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद ब्रिटिश सांसदों की एक समिति ने इस संबंध में गोपनीय सुनवाई शुरू की है।
समिति में कुल 16 सदस्य हैं। इसमें पूर्व गृह मंत्री डेविड ब्लंकेट भी शामिल हैं जो नेत्रहीन हैं। इस समिति का गठन ओबामा के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद किया गया था।
ब्रिटेन में एशियाई मूल के सबसे लंबे समय से सांसद कीथ वाज का कहना है कि हाऊस ऑफ कॉमन्स में लगभग 58 अल्पसंख्यक सांसद होने चाहिएं।
गौरतलब है कि इस समय 646 सदस्यों वाले हाऊस ऑफ कॉमन्स में अश्वेत और एशियाई मूल के सांसदों की संख्या मात्र 15 है और हर पांच सांसदों में सिर्फ एक सांसद ही महिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications