कल्याण सिंह ने लगातार पार्टी की फजीहत ही कराई : भाजपा

उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह ने मंगलवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर अपनी अपमानजनक उपेक्षा का आरोप भी लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कल्याण सिंह की ओर से लगाए गए आरोप निराधार और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने लगातार पार्टी और पार्टी नेताओं का अपमान किया है।"

उन्होंने कहा, "पार्टी छोड़ने का फैसला उनका अपना फैसला है। वे ऐसी पार्टी से जुड़ने जा रहे हैं जो वैचारिक रूप से भाजपा की विरोधी है।"

रूडी ने कहा, "पार्टी ने हमेशा कोशिश की उन्हें सम्मान मिलता रहे। उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया लेकिन इसके बावजूद वे पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों से नदारद रहें और पार्टी के साथ असहयोग किया।"

उन्होंने कहा, "कल्याण सिंह द्वारा लगातार असहयोग का रवैया अपनाए जाने के बाद भी पार्टी ने उनकी बातों को गौर से सुना उनकी पसंद व सुझावों के मुताबिक फैसले भी लिए। इसलिए उनका यह कहना कि पार्टी उनकी अवहेलना कर रही थी, सरासर गलत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+