ओबामा ने विपक्ष के साथ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

माइक मैकार्थी

वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)।अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पद ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर कई शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं के सम्मान में रात्रि भोज आयोजित किया और उसमें वह स्वयं उपस्थित रहे। विपक्षी पार्टी के साथ दोस्ती बढ़ाने की दिशा में डेमोक्रेट की ओर से यह ताजा कोशिश थी।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा, सोमवार की शाम वर्तमान व भूतपूर्व, प्रमुख रिपब्लिकन सीनेटरों की मौजूदगी में तीन रात्रिभोजों में शामिल हुए। इन सीनेटरों में जॉन वार्नर, चुक हेगल व लिंडसे ग्राहम शामिल थे।

इसमें से एक रात्रिभोज सीनेटर जॉन मैक्के न के सम्मान में था। नवंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा ने मैक्के न को पराजित किया था।

ओबामा ने पेंटागन सहित राष्ट्रीय सुरक्षा में शीर्ष नियुक्तियों के मामले में मैक्के न से सलाह भी मांगा था। मैक्के न सीनेट की आर्म्ड सर्विसिस कमेटी में शीर्ष रिपब्लिकन के रूप में हैं।

सोमवार की रात वाशिंगटन हिल्टन में, काला सूट व काली टाई पहने ओबामा ने मैक्केन द्वारा की गई अमेरिका की सेवाओं का गुणगान किया।

ओबामा ने कहा कि शुरू में उन्होंने नौसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में काम किया और विएतनाम में युद्ध बंदी के रूप में रहे और बाद में 25 वर्षो से भी अधिक समय तक उन्होंने कांग्रेस की सेवा की।

ओबामा ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि अपने राजनीतिक जीवन में हम दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे। यह प्रतिद्वंद्विता कभी-कभी ताजा मुद्दों पर गंभीर वाद-विवाद में भी बदलती रही। लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के स्वस्थ वाद-विवाद जरूरी भी होते हैं।"

इसके बाद ओबामा ने रात के दूसरे आयोजन में पूर्व विदेशमंत्री कॉलिन पॉवेल को सम्मानित किया।

ओबामा ने जिस तीसरे रात्रि भोज में शिरकत की, वह नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति जो बिडेन के सम्मान में आयोजित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+