अमेरिकी हित से प्रभावित नहीं है भारत की पाक नीति : एंटनी

यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत स्थिति की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करने के बाद ही सैन्य कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा। इस समय सरकार कूटनीतिक विकल्पों को आजमा रही है।

यह पूछे जाने पर कि अफगानिस्तान में अल कायदा और तालिबान के खिलाफ जंग में अमेरिका की इस्लामाबाद पर निर्भरता के कारण सरकार पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से पीछे हटा रही है तो उन्होंने कहा, "हम सभी देशों के साथ मित्रवत हैं लेकिन हमारे निर्णयों को कुछ भी प्रभावित नहीं कर सकता।"

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सेना भेजने की भारत की कोई योजना नहीं थी। सरकार काबुल को मानवीय सहायता मुहैया कराते रहने की अपनी नीति पर कायम है।

सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने 14 जनवरी को कहा था कि अफगानिस्तान में भारतीय सेना की मौजूदगी से नई दिल्ली को इस्लामाबाद के खिलाफ रणनीतिक बढ़त हासिल होगी, लेकिन उन्होंने तुरंत जोड़ा था कि इस बारे में कोई भी फैसला देश के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+