ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकार्ड सुरक्षा व्यवस्था
वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम के बीच शपथ लेंगे।
वह बुलेट प्रूफ गाड़ी कैडिलैक लिमोजिन पर सवार होंगे तो आसमान में युद्धक विमान मंडरा रहे होंगे और उनके साथ स्वचालित हथियारों से लैस गुप्तचर सेवा स्वात की एक पूरी टीम चलेगी।
ओबामा बुलेट प्रूफ पोशाक पहनेंगे। वह परेड में लिमोजिन से चलेंगे। इस गाड़ी की खिड़कियां और शीशे कुछ कदर मोटे हैं कि विस्फोट जैसे हालात में भी ओबामा सुरक्षित रहेंगे। ओबामा की लिमोजिन का 'बीस्ट' है। इसे जनरल मोटर्स ने बनाया है।
दर्शक दीर्घा, छतों, पेंसिलवानिया एवेन्यू के अहाते में ऐसे सामान्य बक्से लगाए जाएंगे जो हवा में छोड़े गए रसायनिक और जैविक हथियारों का पता लगा सकेंगे। खोजी कुत्ते सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा की जिम्मेदारी कुल 58 एजेंसियां उठा रही हैं। समारोह में शिरकत करने वाले कुल 240,000 लोगों में से हर एक की सघन तलाशी ली जाएगी।
जमीन, जल और आसमान में 10,000 से अधिक पुलिस अधिकारी, संघीय एजेंट और राष्ट्रीय सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
अगर कुछ भी अनहोनी होती हैं तो ऐसे हालात के लिए रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स को शपथ ग्रहण समारोह से दूर रखा गया है। वह ऐसी किसी भी स्थिति में सरकार के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गुप्तचर सेवा निदेशक मार्क सुलिवन ने टेलीविजन चैनल सीएनएन को बताया, "फिलहाल हमें शपथ ग्रहण से जुड़े किसी भी खतरे का अंदेशा नहीं है।"
आंतरिक सुरक्षा मंत्री माइकल केरटॉफ के मुताबिक गुप्तचर व्यवस्था पुख्ता की जाएगी और शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे एक बार फिर दुरुस्त किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications