दिल्ली में फिर बढ़ सकती है ठंड
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तापमान में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है लेकिन इस सप्ताह मौसम सर्द हो सकता है।
सफदरजंग मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। पश्चिमी हवाओं का रुख राजधानी की ओर होने से इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।"
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है।
दिल्ली में सोमवार को कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "हवाई अड्डे पर दृश्यता जरूरी 750 मीटर से कम रही जिसके कारण कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा।" कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications