हमलों की खुफिया सूचना के बाद असम में हाई अलर्ट

असम पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) की हमला करने की साजिश के बारे में पता चलने के बाद सुरक्षा बलों को हाईअलर्ट कर दिया गया है।

राज्य पुलिस प्रमुख जी.एम.श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि उल्फा हमेशा से ही राज्य में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमला करने की फिराक में रहता है। उन्होंने कहा कि उल्फा द्वारा हमलों की साजिश रचने की जानकारी मिलने के बाद ही सुरक्षा बलों को राज्य में कड़ी चौकसी बरतने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो हफ्तों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में राज्य में उल्फा के सात आतंकवादी मारे जा चुके हैं। रविवार को गुवाहाटी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाजो इलाके के निकट सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+