श्रीलंकाई सेना ने मुल्लैतिवु में लिट्टे पर दबाव बढ़ाया (लीड-1)
सेना के मुताबिक उसने उत्तरपश्चिम और पुथुकुदियरप्पु के पूर्व में लिट़्टे के कई ठिकानों पर रविवार रात कब्जा कर लिया।
सेना ने एक बयान में कहा, "लड़ाई में बड़े पैमाने पर तमिल विद्रोही घायल हुए और वे अपने बंकर व कुछ विद्रोहियों के शवों को छोड़कर भागने को विवश हो गए।"
श्रीलंकाई वायु सेना ने रविवार को किलिनोच्चि और मुल्लैतिवु में पैदल सेना की मदद के लिए लिट्टे के दो ठिकानों पर बमबारी की।
उधर, मोनरागाला जिले के ओक्कामतिया मालीगावा इलाके में रविवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। सेना ने इसे तमिल व्रिदोहियों की करतूत करार दिया है। पुलिस ने सेना की मदद से इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब सरकारी सेनाओं ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में तमिल विद्रोहियों के कब्जे वाले मुल्लैतिवु पर कब्जा जमाने के लिए निर्णायक लड़ाई छेड़ रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications