मिलिबैंड ने भारत के साथ संबंधों को क्षति पहुंचाई : कंजर्वेटिव पार्टी

लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी पार्टी ने विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड द्वारा हाल में भारत यात्रा के दौरान कश्मीर पर की गई टिप्पणियों की आलोचना की है।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये टिप्पणियां भारत व ब्रिटेन के बीच घनिष्ठ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

ज्ञात हो कि मुंबई हमले के प्रकाश में कश्मीर विवाद का कोई समाधान ढूढ़ने संबंधी मिलिबैंड की टिप्पणी को दिल्ली ने अनावश्यक सलाह करार दिया था। इसे ब्रिटेन की विदेश नीति के बदले उनका निजी दृष्टिकोण बताया था।

कंजर्वेटिव पार्टी के विलियम हैग्यू ने कहा, "भारत के साथ अच्छा संबंध ब्रिटेन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे बहुत सावधानी व सामंजस्य के साथ संभाला जाना चाहिए।"

उधर मिलिबैंड के एक प्रवक्ता ने कहा, "विदेश मंत्री अपने विचार को लेकर बहुत खुले व ईमानदार थे। ये विचार उनके नहीं बल्कि ब्रिटिश सरकार के थे। उन्होंने भारत में ठीक वही संदेश दिया, जिसे उन्होंने इस्लामाबाद में दिया।"

ब्रिटिश मीडिया ने भारत सरकार के सूत्रों की ओर से लिखा कि मिलिबैंड ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ आयोजित एक बैठक में आक्रामक अंदाज में बात की थी।

समाचार पत्र 'द गार्जियन' के 15 जनवरी के अंक में प्रकाशित एक लेख में और उसी दिन मुंबई के ताज महल होटल में दिए गए एक भाषण के दौरान मिलिबैंड ने कहा था कि अमेरिका के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ लड़ी जा रही जंग भ्रामक व भूलवश थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+