मुलायम ने कल्याण से मुलाकात की खबरों का खंडन किया
मुलायम ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मेरी और कल्याण सिंह की मुलाकात के बारे में मीडिया में जो खबरें छपी हैं वे सरासर गलत हैं। मैं चुनौती देता हूं कि कोई मीडिया में छपी इन खबरों को साबित करके दिखा दे तो मैं मीडिया से बात करना बंद कर दूंगा।"
उल्लेखनीय है कि मुलायम-कल्याण की मुलाकात से जुड़ी खबरों को मीडिया में सोमवार को प्रमुखता से स्थान मिला था। इन खबरों में कहा गया था कि मुलायम ने अपनी पार्टी के महासचिव अमर सिंह के साथ कल्याण सिंह से दिल्ली में रविवार को मुलाकात की थी।
मुलायम ने कहा, "जैसी कि खबरें छपी हैं, ऐसी कोई गुप्त मुलाकात मेरे और कल्याण सिंह के बीच नहीं हुई।"
यह पूछे जाने पर कि क्या सपा कल्याण सिंह से कोई गठबंधन करना चाह रही है, इस पर मुलायम ने कहा, "जब हम मिले ही नहीं तो किसी प्रकार के गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications