नीतीश ने आरंभ की विकास यात्रा

अपनी यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व पटना में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इस यात्रा का मकसद 'आपकी सरकार-आपके साथ' का एहसास दिलाते हुए लोगों से विकास योजनाओं की प्रगति के विषय में जानना है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के क्रम में लोगों की समस्याओं का निपटारा तुरंत हो, इसके लिए उनके साथ अधिकारी भी होंगे।

मुख्यमंत्री ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने को सही बताते हुए कहा कि यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिये था। उन्होंने झारखंड में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव करा लेने की मांग भी की।

यात्रा के क्रम में गोपालगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष जब सत्ता में था तो उसने कभी भी गांव का रुख नहीं किया, वे अब हमारी आलोचना ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज-बेतिया के बीच गंडक नदी पर बनने वाला पुल अगामी तीन वर्षो में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 1320 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस पुल के दोनों ओर फुटपाथ होगा।

उल्लेखनीय है कि विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गांवों में ही रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह उसी गांव में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा भी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+