विमान को नदी से निकाला गया

लेकिन आश्चर्यजनक रूप से विमान के सभी 155 यात्रियों और विमान के क्रू को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था.
विमान को नदी से निकाला गया
दो दिन से विमान को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही थी. टीवी कैमरों ने उस दृश्य को कै़द किया जब उसे पानी से निकाला गया.
जाँचकर्ताओं ने विमान के कप्तान के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा जारी किया है. कप्तान ने कहा कि कुछ पक्षी विमान के इंजन से टकराए और उसके बाद झटके लगने की आवाज़ आई और फिर दुर्गंध आने लगी.
अमरीका के राष्ट्रीय आवागमन सुरक्षा बोर्ड ने कप्तान से बात की. कैप्टन चेसली बी सली सलनबर्गर ने कहा उन्होंने एक झटके में ही फ़ैसल लिया कि विमान को हडसन नदी में उतारा जाए ताकि आस-पास की घनी आबादी में विमान की टक्कर से बचा जा सके.
एपी के मुताबिक कैप्टन को लगा कि आस-पास बहुत सारी इमारतें और विमान बहुत कम ऊँचाई है, इसलिए उसे नदी में ही उतारा जा सकता है.
सह पाइलट जेफ़ ने पक्षियों को आते देखा था. कैप्टन सलनबर्गर ने जब बाहर देखा तो उनकी विंडस्क्रीन पर पक्षी ही पक्षी थे. उसके बाद झटके की आवाज़ आई और जलते हुए पक्षियों की दुर्गंध और फिर एकदम सन्नाटा छा गया.
कैप्टन सलनबर्गर ने जाँचकर्ताओं को बताया कि इसके बाद उन्होंने कमान अपने हाथ में ले ली और नदी में विमान उतारने का फ़ैसला लिया.












Click it and Unblock the Notifications