इजरायली सेना की घेराबंदी तक संघर्ष विराम नहीं : हमास (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तेल अवीव में इजरायली प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने शनिवार रात को कहा था कि इजरायल स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात दो बजे से गाजा पट्टी में सैनिक कार्रवाई बंद कर देगा। ओल्मर्ट ने कहा था कि संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सैनिक गाजा पट्टी में बने रहेंगे।
इजरायल द्वारा एकतरफा संघर्ष विराम लागू किए जाने के बावजूद हमास ने लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया है। हमदान ने शनिवार को कहा कि गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी और घेराबंदी खत्म करने के बाद ही हमास संघर्ष विराम पर गंभीरता से विचार करेगा।
हमास की सशस्त्र शाखा 'अल कस्सम बिग्रेड' ने कहा कि ओल्मर्ट की घोषणा इस बात को दर्शाती है कि गाजा में इजरायल ने फिलीस्तीन की सैन्य कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।
अल-कस्सम ने यह भी कहा कि उसका प्रतिरोध तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायली सेना गाजा से हट नहीं जाती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications