अमेरिकियों को ओबामा से बहुत उम्मीदें

समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स और सीबीएस प्रसारण सेवा द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार अधिकांश अमेरिकियों का मानना है कि ओबामा के राष्ट्रपति बनने के पहले दो वर्षो में अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और इराक युद्ध की समाप्ति के क्षेत्र में कोई खास तरक्की होने की उम्मीद नहीं है।

उल्लेखनीय है कि ओबामा ने अपने चुनाव अभियान में इन तीनों क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करने का वादा किया था।

टाइम्स ने कहा कि सर्वेक्षण के निष्कर्षो में अनुमान लगाया गया है कि ओबामा धीमी गति से ही सही लेकिन उन्हें आर्थिक संकट से उबार लेंगे।

लगभग 75 फीसदी लोगों ने उम्मीद जताई कि अगले चार वर्षो में अर्थव्यवस्था आज के मुकाबले कहीं अधिक मजबूत होकर सामने आएगी। इतने ही लोगों ने कहा कि ओबामा वादे के मुताबिक नई नौकरियों के सृजन में कामयाब रहेंगे। लगभग 59 फीसदी लोगों ने माना कि वे मध्यवर्ग के लिए करों में कटौती करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+