नेपाली सांसद की गिरफ्तारी का तराई के सांसदों ने किया विरोध
मधेशी पार्टी से अलग हुए धड़े नेपाल सद्भावना पार्टी (आनंदी देवी) के सांसदों में कहा कि 40 वर्षीय सांसद बब्बन सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में वह आंदोलन करेंगे। उनका आरोप है कि बब्बन सिंह को सत्तारूढ़ गठबंधन राजनीतिक बदले का निशाना बना रहा है।
बब्बन सिंह ने भूमिगत रहकर रोतहाट जिले से चुनाव में जीत हासिल की है। उसे शनिवार को बीरगंज में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को उसे पारसा जिले में एक न्यायालय में पेश करके जांच के लिए 25 दिनों की हिरासत में मांगा। न्यायालय ने सांसद को 72 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजा है।
पुलिस के अनुसार दो सप्ताह पहले उसने बीरगंज के व्यापारी राजेश क्याल की दिसम्बर में हुई हत्या के मामले में एक व्यक्ति विवेक को गिरफ्तार किया। विवेक ने बताया कि सांसद बब्बन सिंह ने उसे व्यापारी की हत्या के लिए कहा था। पुलिस एक अन्य व्यापारी जेतेश्वर शाह की हत्या में भी बब्बन के शामिल होने का आरोप लगा रही है।
बब्बन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद रोतहाट और बीरगंज में विरोध प्रदर्शन होने लगे।
बब्बन की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा खड़ा कर रहे सांसदों का कहना था कि यह कार्रवाई एक 24 वर्षीय महिला पत्रकार उमा सिंह की हत्या के मामले में विरोध की आवाज को दबाने के लिए की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज