महिला मित्र पर गोली दागने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या की

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपनी उम्र के 20वें वर्ष में कदम रख चुके व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह व्यक्ति न्यू राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहने वाली अपनी महिला मित्र उमा रानी के यहां रविवार को सुबह पहुंचा। लेकिन उमा कोई परीक्षा देने गई थी, लिहाजा वह घर पर नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार परीक्षा से लौटने के बाद उमा ने उस व्यक्ति को अपने घर में पाया। उसके बाद दोनों में गर्मागर्म बहस हुई और उस व्यक्ति ने पिस्तौल तान ली।

पुलिस उपायुक्त (मध्य दिल्ली) जसपाल सिंह ने कहा, "उसने पहले दो गोलियां दागी। एक उमा के गले में लगी और दूसरी उसके सीने में। उसके बाद उस व्यक्ति ने खुद के सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।"

सिंह ने कहा, "व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला को गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया है।"

राजेंद्र नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+