मध्यप्रदेश में परामर्शदाता देंगे 10 लाख छात्रों को भविष्य संवारने का मंत्र
प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐसे पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिनके जरिए छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं लेकिन मार्गदर्शन के अभाव में वे अपनी योग्यता के मुताबिक लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। इन्हीं स्थितियों को ध्यान में रखकर स्कूली छात्रों के लिए स्वामी विवेकानन्द करियर मार्गदर्शन योजना तैयार की गई है।
मध्यप्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस ने बताया कि करियर मार्गदर्शन शिविर से साढ़े सात लाख स्कूली छात्र-छात्राएं मार्गदर्शन लेंगे और इसके अलावा ढाई लाख अन्य छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके जरिए छात्र वैश्वीकरण के इस दौर में करियर के अवसरों की जानकारी परामर्शदाताओं (काउन्सलरों) से प्राप्त कर सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार करियर काउंसलिंग का यह अभियान 27 जनवरी से 2 फरवरी तक पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगा। इसके तहत प्रदेश के सभी 313 विकास खंडों के एक-एक स्कूल में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में दक्ष परामर्शदाता छात्रों को भविष्य संवारने के गुर सिखाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications