कांग्रेस का चुनाव प्रचार की नई रणनीति पर जोर, विज्ञापन एजेंसियां नियुक्त

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कुछ ही महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रचार की नई रणनीति तैयार करने पर जोर देते हुए दो विज्ञापन एजेंसियों को नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करेगी।

पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दो विज्ञापन एजेंसियां- जेम्स वाल्टर थॉम्पसन (जेडब्ल्यूटी) और क्रायोंस को लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "जेडब्ल्यूटी प्रचार की अवधारणा और विचार देगी जबकि इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी क्रायोंस पर होगी।"

सूत्र ने बताया कि सभी मतदाता समूहों तक पहुंचने के लिए पार्टी प्रचार के लिए नई रणनीति बनाने पर जोर दे रही है। इसमें इलेक्ट्रानिक मीडिया और इंटरनेट का प्रयोग शामिल है।

इस बारे में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए पार्टी जिला और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई जाएगी।

कांग्रेस महासचिव बी. के. हरिप्रसाद ने कहा, "इस सम्मेलन से हमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत को समझने में मदद मिलेगी।" सम्मेलन में करीब सात हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+