मध्यप्रदेश में सेना की जमीन पर 6 करोड़ रुपये के गांजे की खेती
उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को शिवपुरी जिला प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के झांसी जिले की सीमा पर स्थित पिछोर थाना-क्षेत्र के अंतर्गत बिलई गांव में 15 एकड़ जमीन पर गांजे की खेती होने का खुलासा किया था।
शिवपुरी के जिला अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी कि जिस जमीन पर गांजे की फसल बोई गई थी, वह सेना की है। श्रीवास्तव ने बताया, "सरसों की फसल के बीच में बोई गई गांजे की फसल को प्रशासन ने कटवा लिया है और तय मापदंडों के अनुसार फसल की कीमत छह करोड़ के आस-पास है।"
पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस क्षेत्र में गांजे की फसल पकड़ी गई है वह झांसी के बबीना सैन्य क्षेत्र की फायरिंग रेंज के करीब है। सैन्य अधिकारियों ने शिवपुरी प्रशासन को इस मामले में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications