पाकिस्तान कार्रवाई करेः मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को मुंबई के होटल ट्राइडेंट में एक कार्यक्रम में कहा, " पाकिस्तान को लश्कर-ए-तैबा और अन्य आतंकवादी संगठनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करना चाहिए, क्योंकि यह उसके ही हित में है."
उन्होंने कहा, " पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मुबंई और काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर हमले जैसी घटनाएँ दोबारा न हों. "
पाकिस्तान यदि अपनी बात का सच्चा है तो उसे इसे अपनी कार्रवाई में जाहिर करना चाहिए मनमोहन सिंह
| |
उन्होंने कहा, " हमने पाकिस्तान और अन्य देशों को सबूत दिए हैं. हम पाकिस्तान से आशा करते हैं कि वह इस मामले को जल्दी सुलझाए. इन सबूतों को कुछ दिनों में सबसे सामने ज़ाहिर कर दिया जाएगा. "
मनमोहन सिंह ने कहा, " पाकिस्तान यदि अपनी बात का सच्चा है तो उसे इसे अपनी कार्रवाई में जाहिर करना चाहिए. "
ट्राइडेंट होटल मुंबई की उन जगहों में से एक हैं जिन्हें बीते साल 26 नवंबर को चरमपंथियों ने निशाना बनाया था.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी बात एक बार फिर ज़ोरदार तरीक़े से ऐसे वक़्त में दोहराई है जबकि ब्रितानी विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड पाकिस्तान में थे.
मिलिबैंड ने मुंबई में हुए हमलों के सिलसिले में पाकिस्तान से जल्द और ठोस कार्रवाई करने को कहा है.
इस बीच, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रमुख रहमान मलिक ने कहा है कि भारत ने जो सामग्री उपलब्ध कराई है उससे कुछ 'अच्छे सुराग़' मिले हैं.
इससे पहले तक पाकिस्तानी अधिकारी कहते रहे हैं कि "भारत ने कोई सबूत नहीं, बल्कि जानकारी दी है".












Click it and Unblock the Notifications