नदी में उतरे विमान के इंजन की तलाश

नदी में उतरे विमान के इंजन की तलाश

गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इस विमान के दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया था और इस विमान को आपात स्थिति में हडसन नदी में उतारना पड़ा.

लेकिन चालक दल के पाँचों सदस्यों समेत 155 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. विमान दुर्घटना की जाँच शुरू हो गई है और इसके लिए विमान के इंजन अहम सबूत है.

गोताखोर इंजन की तलाश के लिए सोनार का इस्तेमाल कर रहे हैं. माना जा रहा है कि हडसन नदी में विमान के उतरते समय इंजन विमान से अलग हो गए थे.

विमान को हडसन नदी से निकालने की कोशिश भी की जा रही है ताकि विमान का रिकॉर्डर भी मिल सके.

पायलट की प्रशंसा

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने विमान के पायलट कैप्टन चेस्ले सुलेनबर्गर की जम कर प्रशंसा की है. पायलट की सूझ-बूझ के कारण ही हडसन नदी में उतरने के बावजूद किसी भी विमान यात्री की जान नहीं गई.

मैंने एक धमाके की आवाज़ सुनी. मैंने देखा कि बाएँ इंजन से धुआँ निकल रहा था. मुझे लग गया कि कुछ गड़बड़ है. इसके बाद यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई डेव सैन्डर्सन, विमान यात्री

मैंने एक धमाके की आवाज़ सुनी. मैंने देखा कि बाएँ इंजन से धुआँ निकल रहा था. मुझे लग गया कि कुछ गड़बड़ है. इसके बाद यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई

मेयर ने राहतकर्मियों की भी सराहना की, जिन्होंने समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. कैप्टन सुलेनबर्गर ने पहले कहा था कि पक्षियों के इंजन से टकराने के कारण विमान को नदी में उतारना पड़ा.

इस क्रम में एक यात्री के दोनों पैरों की हड्डियाँ टूट गई हैं और 78 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड की प्रवक्ता किटी हिगिन्स ने कहा कि गोताखोर इंजन की तलाश कर रहे हैं और विमान को हडसन नदी से निकालने की भी कोशिश की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि वे इसकी कोशिश कर रहे हैं कि नदी से निकालने के क्रम में विमान का कोई हिस्सा टूटे नहीं, इसलिए पूरी सावधानी बरती जा रही है.

विमान को नदी से निकालने के बाद विमान के रिकॉर्डर की जाँच शुरू होगी, जिससे हादसे का कारण जानने में मदद मिलेगी.

अनुभव

विमान के पायलट की जम कर तारीफ़ तो हो रही है, लेकिन मेयर ब्लूमबर्ग के मुताबिक़ कैप्टन सुलेनबर्गर जाँच के दौरान मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे.

लेकिन विमान यात्री और प्रत्यक्षदर्शी अपने अनुभवों को मीडिया के साथ बाँट रहे हैं. एक यात्री डेव सैन्डर्सन ने बताया, "मैंने एक धमाके की आवाज़ सुनी. मैंने देखा कि बाएँ इंजन से धुआँ निकल रहा था. मुझे लग गया कि कुछ गड़बड़ है. इसके बाद यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई."

एक अन्य यात्री बिली कैम्पबेल ने कहा कि हडसन नदी में विमान के उतरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित निकालने में विमानकर्मियों ने काफ़ी संयम से बेहतर काम किया.

अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ विमान में मौजूद मार्टिन सोसा ने कहा- ज़िंदा बच रहना अच्छा लग रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+