'काबुलीवाला' के निर्माता तपन सिन्हा का निधन (लीड-1)
सिन्हा को गत छह दिसम्बर को दक्षिण कोलकाता स्थित 'कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट' (सीएमआर) में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि सिन्हा को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार रात से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रतिष्ठित 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता सिन्हा ने 40 अधिक फिल्मों का निर्माण किया, जिसे देश के अलावा विदेशों में भी प्रसिद्धि मिली। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में 19 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए थे।
सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर पेश करने वाले सिन्हा समानांतर सिनेमा के लिए चलाई गई मुहिम में भी शामिल थे। उनका जन्म दो अक्टूबर 1924 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने भौतिकी विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। वे सबसे अधिक रवीन्द्रनाथ टैगोर के कार्यो से प्रभावित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**