'लश्कर के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे पाक'

'लश्कर के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे पाक'

भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के साथ बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मिलिबैंड ने साफ़ कहा कि पाकिस्तान सरकार को लश्करे तैबा को जड़ से ख़त्म करने के लिए उपाय करने ही होंगे.

मिलिबैंड का कहना था, '' हम मुंबई हमलों पर भारत से बिल्कुल सहमत हैं कि इसमें पाकिस्तान स्थित लश्करे तैबा का हाथ है और उसे जड़ से ख़त्म करने के लिए पाकिस्तान को क़दम उठाने ही होंगे. यह पाकिस्तान की ज़िम्मेदारी है.''

उनका कहना था, '' पाकिस्तान सरकार का इन हमलों में हाथ नहीं है लेकिन लश्करे तैबा ज़रुर इसमें शामिल है. ''

अब हमलों में शामिल चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान के ऊपर है डेविड मिलिबैंड, ब्रिटेन के विदेश मंत्री

अब हमलों में शामिल चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान के ऊपर है

मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों में भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए मिलिबैंड ने कहा, "अब हमलों में शामिल चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान पर है. इस संगठन को आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर ख़त्म करने का काम पाकिस्तान प्रशासन की है."

उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक और राजनीतिक सफलता दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है.

मुखर्जी का कहना था कि चरमपंथी हमले एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है. उन्होंने कहा, ''मुंबई हमले भारत पाक के रिश्तों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है और इसका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर करना होगा. ''

भारतीय विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से भारत को काफ़ी सहयोग मिला है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+