मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने नदी में डुबकी लगाई
मान्यता है कि आज ही के दिन राजा भगीरथ गंगा को धरती पर लाने में सफल हुए थे। यह भी माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से तमात कष्टों से छुटकारा मिलता है और धन-धान्य की वृद्घि होती है।
पटना में महेन्द्रू घाट, गाय घाट, कलेक्ट्री घाट, राजेन्द्र घाट, तथा बांकीपुर घाट सहित कई स्थानों पर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इस मौके पर प्रशासन भी चौकस नजर आया। पटना के जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।
इस अवसर पर लोगों ने गंगा नदी में स्नान कर नदी किनारे ही दान-पुण्य किया तथा भगवान विष्णु और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की।
मकर संक्रांति के अवसर पर आज शहर के मंदिरों में भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी के पटन देवी तथा महावीर मंदिर में सैकड़ों श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications