'आदर्श अफ्रीकी-अमेरिकी नेता के उदाहरण हैं ओबामा और राइस'

अतीत के अफ्रीकी-अमेरिकी नेताओं के उलट राइस और ओबामा ऐसे नेता हैं जो स्वीकार्यता के मामले में नस्लीय और लैंगिक दायरे से परे हैं। ये दोनों नेता आत्म विश्वास से लबरेज हैं। तनाव के क्षणों में भी वे धैर्य नहीं खोते और उनके चेहरे पर हमेशा सौम्यता झलकती रहती है।

उन पर शोध करने वाले शोधकर्ताओं का मानना है कि ओबामा और राइस जैसे नेताओं का व्यवहार और बातचीत करने की उनकी शैली मार्टिन लूथर किंग या जेस जैक्सन जैसे पारंपरिक नेताओं से भी जुदा है।

ओबामा और राइस दोनों नई पीढ़ी के अफ्रीकी-अमेरिकी नेताओं के आदर्श हैं। ये नेता अपने भाषण के दौरान पर्याप्त सावधानी बरतते हैं ताकि लोग उन्हें सिर्फ अश्वेत आबादी का ही नेता नहीं समझे। फ्लोरिडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय और जार्जटाउन विश्वविद्यालय के षोधकर्ता डेनियल ओ कोनेल एवं कैमेलियन सुलेमान ने इन नेताओं के व्यवहार और भाषणों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+