सादगी से मनाएंगी मायावती अपना 53वां जन्मदिन

सादगी से जन्मदिन मनाने के पीछे की वजह मायावती मुंबई आतंकी हमले को बता रही हैं, हालांकि उनका यह फैसला अभियंता मनोज गुप्ता की हत्या के बाद आया है।

अभियंता मनोज गुप्ता की गत 24 दिसंबर को हत्या हो गई थी और उसके बाद मायावती के जन्मदिन के लिए चंदा उगाही का मामला प्रकाश में आने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने 15 जनवरी को थू-थू दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। विपक्ष के इस हमले का जवाब देने के लिए बसपा ने मायावती के जन्मदिन को विरोधी दल धिक्कार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि जन्मदिन तो अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सोनिया गांधी का भी मनाया जाता है। ऐसे में मायावती के जन्मदिन मनाने पर इतना हो-हल्ला क्यों किया जाता है।

मौर्य ने आरोप लगाया कि बसपा और मायावती की बढ़ती लोकप्रयिता सपा, कांग्रेस और भाजपा जैसे विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही है। इसलिए ये दल बसपा और मायावती के खिलाफ लगातार राजनीतिक षडयंत्र रचते रहते हैं।

मौर्य ने कहा कि इस बार बसपा मायावती के जन्मदिन पर प्रदेश भर के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विरोधी दल धिक्कार दिवस का आयोजन कर विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब देगी।

उधर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मनोज गुप्ता की हत्या से मायावती के जन्मदिन पर होने वाली वसूली का पर्दाफाश हो गया है। सपा, 15 जनवरी को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर थू-थू दिवस का आयोजन करेगी।

मायावती इस बार अपने जन्मदिन पर गरीबों के लिए तोहफों की बरसात करेंगी। सूत्रों के मुताबिक 15 जनवरी को मायावती मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए 'सर्वजन हिताय गरीब बस्ती मालिकाना हक योजना' और गरीब बालिकाओं के लिए 'बालिका शिक्षा मदद योजना' की घोषणा करेंगी।

'सर्वजन हिताय गरीब बस्ती मालिकाना हक योजना' के तहत मलिन बस्ती निवासियों को सरकार उजाड़ने के बजाय उन्हें जमीन का मालिकाना हक देगी। वहीं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को 'बालिका शिक्षा मदद योजना' के तहत कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई के लिए 25,000 हजार रूपये नकद दिए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+